45 दिनों तक बंद रहेगा रेलवे स्टेशन का 1 नंबर प्लेटफार्म, रेलवे ने जारी किया नोटिस

45 दिनों तक बंद रहेगा रेलवे स्टेशन का 1 नंबर प्लेटफार्म, रेलवे ने जारी किया नोटिस

45 दिनों तक बंद रहेगा रेलवे स्टेशन का 1 नंबर प्लेटफार्म, रेलवे ने जारी किया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 22, 2019 1:43 am IST

जबलपुर: रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन का एक नंबर प्लेटफार्म 45 दिनों तक बंद करने का फैसला लिया है। बताया गया कि स्टेशन के मेंटेनेंस और कुछ नई सुविधाएं अपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रबंधन ने 45 दिन तक 1 नंबर प्लेटफार्म को बंद करने का फैसला ​किया है। इस दौरान 1 नंबर प्लेटफॉर्म की ट्रेनों का संचालन 2 और 3 नं प्लेटफॉर्म से होगा। बता दे जबलपुर रेलवे स्टेशन में कुल 6 प्लेटफार्म हैं।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की 4 महिला सहित 8 की मौत, मृतक के परिजनों को 25-25 हजार आर्थिक सहायता

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर रेलवे स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफॉर्म में वॉशेबल एप्रॉन बनाने और पटरी बदलने का काम किया जा रहा है। इसी के चलते प्लेटफार्म डेढ़ महीने तक बंद रहेगा। इस दौरान एक नंबर प्लेटफार्म पर आने-जाने वाले वाहनों का संचालन 2 और 3 नं प्लेटफॉर्म से होगा।

Read More: लगातार कार्रवाई के बाद भी बिचौलिए बेखौफ, अब तक 104000 क्विंटल अवैध धान जब्त, 908 कोचियों के खिलाफ मामला दर्ज

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/tiUFHKEh5oc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"