बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल होगा महेंद्र कर्मा के नाम पर

Ads

बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा जगदलपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पताल होगा महेंद्र कर्मा के नाम पर

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर: जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा।

Read More: सीएम शिवराज ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के नाम से स्वर्गीय बलिराम कश्यप का नाम हटाकर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने इस संबंध में स्पष्ट किया है, कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं किया गया है तथा बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Read More: कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सुताई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का: भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

 

शीर्ष 5 समाचार