Kanpur Murder News | Photo Credit: AI
कानपुर: Kanpur Murder News उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं, यहां पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि कलयुगी पिता ने थाने के अंदर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
Kanpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र का है। बताया रहा है कि मोहल्ले के रहने वाले एक लड़के के साथ युवती 18 मई को भागकर शादी कर ली थी। मामले में युवती की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ पुत्री को बहला कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी।
जिसके बाद पलिस ने शुक्रवार को लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी और इसके बाद युवती के परिजनों को पुलिस थाने बुलाई। इसी दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था, जिसके साथ तुमने शादी की है, वह दूसरी बिरादरी का है। पिता ने ये भी कहा कि समाज में बड़ी बदनामी हो रही है।
इस दौरान युवती अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जिद करने लगी। जिसके बाद गुस्साए पिता ने थाने में ही बेटी को चाकू मार दी। जिससे युवती बेहोश हो गई। चीख सुनकर पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।