सेंट्रल जेल परिसर में जेल प्रहरी ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी
सेंट्रल जेल परिसर में जेल प्रहरी ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी सेंट्रल जेल परिसर के मंदिर के पीछे जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखकर कैदियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को बरामद किया है।
Read More News: ऋषि कपूर की स्वेटर पहनकर शाहरुख खान ने लूटा था लड़कियों का दिल, DDLJ का वो सीन कोई नहीं भूलता
जानकारी के अनुसार मृतक जेल प्रहरी प्रताप निर्मलकर बिलासपुर जेल में पदस्थ था। वह यहां बीमार कैदी की देखभाल के लिए रायपुर आया था। पिछले एक माह से यहां रह रहा था। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में आज उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Read More News: अमेरिका में बीते 24 घंटे में 2502 लोगों की गई जान, मौत का आंकड़ा 60 हजार के पार
मृतक अविवाहित था। वह कवर्धा का रहने वाला था। इधर मौत की खबर मिलते ही परिजन तत्काल रायपुर पहुंचे। मौत को लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्रवाई पर संदेह जताया है। फिलहाल गंज पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस भी कुछ कह नहीं पा रही है।
Read More News: ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

Facebook


