पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने CM शिवराज पर साधा निशाना, कहा- इंदौर के हालात चीन के वुहान शहर से भी ज्यादा खराब होती जा रही है..

Ads

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने CM शिवराज पर साधा निशाना, कहा- इंदौर के हालात चीन के वुहान शहर से भी ज्यादा खराब होती जा रही है..

  •  
  • Publish Date - April 27, 2020 / 05:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना की है। सीएम पर निशाना साधते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं हालात चीन के वुहान शहर से भी ज्यादा खराब होती जा रही है।

Read More News: सीनियर एक्टर संजय मिश्रा ने शेयर किया लाजवाब वीडियो, कहा- ‘तब भी नाचते थे.. अब बस चाल बदल गई है

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज विज्ञापन में रोज दिखकर खुद को व्यस्त बताने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वो इस व्यस्तता से कोरोना की जंग नहीं जीत सकते। इंदौर में टेस्ट की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। जिस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां टेस्ट किट समाप्त हो गया है। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वो अपना हैड क्वाटर इंदौर बनाए।

Read More News: कुलगाम में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन अब भी जारी

बता दें ​कि इंदौर में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। आज सुबह MGM मेडिकल कॉलेज ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1207 हो गया। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 60 हो गया है।

Read More News: कोरोना अपडेट, देश में संक्रमितों की संख्या 27 हजार 892 पहुंची, अब तक 872 ने तोड़ा दम, 6 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं ठीक

शीर्ष 5 समाचार