कोरबा। जकांछ सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा है कि बसपा से गठबंधन जारी रखने का फैसला पार्टी कोर कमेटी की बैठक के बाद होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन विधानसभा तक के लिए था, अभी भी गठजोड़ जारी है। आगे का निर्णय बैठक के बाद होगा।
जोगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक की जाएगी। वहीं राज्य में लगातार हो रहे तबादले पर उन्होंने इसे प्रशानिक अक्षमता का नतीजा बताते हुए कहा कि अंग्रेज भी 3 साल पोस्टेड रखने कहते थे। डेढ़ साल तो रहने दो, यहां तो डेढ़ दिन में तबादले हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने घोषित की संकल्प शिविर की तिथियां, रायपुर ग्रामीण और धरसींवा में 4 मार्च को
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को लकीर बड़ी करनी चाहिए। सरकार पूर्ण बहुमत से बनी है। बेहतर होने चाहिए निर्णय, बदले की भावना नहीं होनी चाहिए। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जकांछ ने राज्य में बसपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाव लड़ा था।