कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सिंधिया की नसीहत, कहा- लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए और राजनीति माध्यम

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सिंधिया की नसीहत, कहा- लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए और राजनीति माध्यम

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सिंधिया की नसीहत, कहा- लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए और राजनीति माध्यम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 20, 2020 9:41 am IST

दिल्ली: कांग्रेस नेता कमलनाथ के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि लक्ष्य जनसेवा होना चाहिए और राजनीति माध्यम होना चाहिए।

Read More: MLA नारायण त्रिपाठी के बदले सुर, कहा- मैं BJP में था, हूं और रहूंगा, बीजेपी नेता बोले- पार्टी में गद्दारों की जगह नहीं

सिंधिया ने आगे कहा कि जो जनता के साथ पिछले 15 महीनों में बदसलूकी की गई, उसका परिणाम आज सामने है। भ्रष्टाचार की सरकार मध्य प्रदेश में 15 महीनों तक कायम रही। किसान विरोधी सरकार जो वादे मेनिफेस्टो में किए थे, उन वादों को नहीं निभाया गया। जब-जब आवाज उठी तो उसे आवाज को दबाने की कोशिश की गई। विधायकों को चुन-चुन के कुचलने की कोशिश की गई।

Read More: रायपुर निगम ने हजारों की संख्या में तैयार करवाएं मास्क, हर दिन निशुल्क 5 हजार बांटने का टारगेट

उन्होंने आगे कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन सत्य पराजित नहीं। आज जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पास है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सुशासन सरकार बनाएगी।

Read More: मुंबई, पुणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़ में 31 मार्च तक लॉकडाउन, सभी प्रतिष्ठान और दफ्तर रहेंगे बंद

वहीं, सिंधिया ने बेंगलूरु में रह रहे 22 विधायकों के इस्तीफे को लेकर कहा कि हम लोग दोबारा जनता के मैदान में उतरेंगे। जनता का विश्वास हासिल करके दोबारा जनसेवा के पथ पर चलेंगे। जनसेवा मेरा लक्ष्य रहा है, सत्य के साथ सदैव मेरे पूज्य पिताजी रहते थे और मेरी भी वही कोशिश जारी है। पिछले 20 साल से इसी काम में लगे हुआ हूं। मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान, केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगी।

Read More: सोने-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए आज के आपके शहर में क्या है कीमत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"