कबीर शोध पीठ ने सीएम भूपेश को किया सम्मानित, राम वनगमन पथ और कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए जताया आभार

कबीर शोध पीठ ने सीएम भूपेश को किया सम्मानित, राम वनगमन पथ और कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए जताया आभार

कबीर शोध पीठ ने सीएम भूपेश को किया सम्मानित, राम वनगमन पथ और कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए जताया आभार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 27, 2020 4:07 pm IST

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में कबीर शोध पीठ ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तथा कौशल्या माता मंदिर के पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण की शुरुआत पर सम्मानित किया।

Read More: 2 दिसंबर से चलेंगी 54 पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने दिखाई हरी झंडी, निजामुद्दिन सहित 6 गाड़ियां कैंसिल

कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। शुक्ला ने प्रदेश भर में श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मणजी के वनवास काल से जुड़े विभिन्न स्थलों पर राम वनगमन पथ निर्माण तथा चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मन्दिर को भव्यता प्रदान कर छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया।

Read More: छत्तीसगढ़ EPFO की पहल, सुपरएनुएशन के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश जारी, 2 दिनों में विधवा पेंशन दावे का निपटान

इस अवसर पर ’राम रचना’ मासिक पत्रिका की सम्पादक प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्रिका का नवम्बर अंक भेंट किया।

Read More: सीएम बघेल का बेलौदी गांव बनेगा प्रवासी पक्षियों का पनाहगार, बर्ड वॉचिंग और टूरिज्म की संभावनाएं, कलेक्टर ने लिया जायजा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"