Watch Video: ‘कालू बेवफा चाय वाला’ यहां पत्नी से प्रताड़ित ​पति को मुफ्त में मिलती है चाय

Ads

Watch Video: 'कालू बेवफा चाय वाला' यहां पत्नी से प्रताड़ित ​पति को मुफ्त में मिलती है चाय

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

ग्वालियर: शहर में प्यार में 2 बार धोखा खाए कालू ने अपने स्टॉल का नाम बदलकर कालू बेवफा चाय वाला रख दिया। चाय के अनोखे नाम के पोस्टर के साथ हर कोई सेल्फी लेने की चाहत रखता है। यहां पत्नी से प्रताड़ित लोगों को मुफ्त में चाय दी जाती है। प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल चाय, मन चाहा प्यार पाने के लिए चाय, अकेलापन चाय इसके अलावा सपत्निक आने वाले को प्यार का डेमो देने पर मुफ्त में चाय दी जाती है।

Read More: टिकाऊ VS बिकाऊ वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दिया है… उपचुनाव जनता की जीत है

दरअसल ग्वालियर शहर में प्यार में धोखा खाए हुए शख्स ने पहले तो चाय के स्टॉल का नाम बदलकर कालू चाय बेवफा रख दिया। उसके चाय बाद चाय के ऐसे-ऐसे नाम रखें, जिसे देखकर सब हैरान हैं। कोई उस पोस्टर की सेल्फी लेता है, तो फोटो लेता औरर कोई पीने चला आता है। यह चाय वाला अपने चाय के नामों की वजह से चर्चा में हैं, यह शख्स पत्नी से प्रताड़ित लोगों को मुफ्त में चाय पिलता है। तो वहीं प्यार में धोखा खाएं हुए लोगों की अलग से चाय है।

Read More: 5 हजार करोड़ घोटाले के आरोपी पूर्व OSD समुद्र सिंह गिरफ्तार, 1 साल से था फरार

इसी तरह प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल चाय, नए प्रेमियों की चाय, मन चाहा प्यार पाने के लिए चाय, अकेलापन चाय। इसी के साथ पत्नी को साथ में लेकर आने वाले व्यक्ति को अपने प्यार का डेमो देना होगा, जिसके बाद उसे मुफ्त में चाय मिलता है। कालू वेवफा चाय वाले के मुताबिक वह दो बार प्यार में धोखा खा चुका है। इसलिए उसने अपनी दुकान नाम वेवफा चाय वाला रख दिया है।

Read More: सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, ड्राइवर और 2 स्टाफ पाए गए हैं कोरोना संक्रमित