PSG Champions League celebrations: पेरिस में चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले के बाद देर रात भड़की हिंसा, जीत का जश्न मना रहे लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, गाड़ियों को किया आग के हवाले / Image: AI Generated
पेरिस: PSG Champions League celebrations पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के शनिवार को दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद देर रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई और लोगों के एक समूह ने फ्रांस की राजधानी में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश की। पेरिस पुलिस ने हिंसा के इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में मात देकर लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया। हंगरी के बुडापेस्ट में पीएसजी की जीत के बाद पेरिस में प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पॉश 8वें अरॉन्डिसमेंट इलाके में एक थाने पर धावा बोलने की कोशिश करने वालों को तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रात 10 बजे तक 45 लोगों को हिरासत में लिया गया। पेरिस के मुख्य रिंग रोड को कुछ देर के लिए भीड़ ने अवरुद्ध कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया। पुलिस ने बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने 16वें अरॉन्डिसमेंट में पीएसजी स्टेडियम के पास जमा हुए लगभग 1,000 लोगों को भी काबू में किया और साइकिलों से बने अवरोधों को हटाया।
The situation is worsening and getting completely out of control in Paris.
The Champs-Élysées area is being destroyed, with migrant gangs reportedly even attempting to set fire to the Arc de Triomphe.
A literal war zone. pic.twitter.com/yENmLrpRXm
— Dr. Maalouf (@realMaalouf) May 30, 2026