कमलनाथ ने बीजेपी में टिकटों की माथापच्ची पर कसा तंज, जानिए क्यों कहा कि विज्ञापन निकाल लें

Ads

कमलनाथ ने बीजेपी में टिकटों की माथापच्ची पर कसा तंज, जानिए क्यों कहा कि विज्ञापन निकाल लें

  •  
  • Publish Date - March 30, 2019 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी में टिकटों की माथापच्ची पर कहा है कि बीजेपी का पसीना छूट रहा है। बीजेपी विज्ञापन निकाल ले, टिकट बांटने में आसानी होगी। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि सिंधिया के साथ परिस्थिति अलग है, सिंधिया गुना से सिटिंग एमपी है।

कमलनाथ ने कहा कि मप्र में 22 से ज्यादा सीटें मिलेगी, देश में भी हमारी सरकार बनेगी। पीएम कौन होगा, इसका फैसला परिणाम के बाद पता चलेगा। कोई सर्वे करने की कोई जरूरत नहीं है, सीधा हिसाब है। राज्यों के हिसाब से सीट का हिसाब देख लें। वहीं नेताओं के पार्टी प्रवेश पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो शामिल रहे है वो प्रदेश की सच्चाई देखते हुए शामिल रहे हैं। कांग्रेस एक ही ऐसी संस्था है, जिसका इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें : शहर में लागू धारा 144, पिछले साल की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट पर 

कमलनाथ ने कहा कि जब मैंने अपना पहला चुनाव लड़ा था, तब बीजेपी का जन्म भी नहीं हुआ था। संजय पाठक की कांग्रेस में वापसी पर कमलनाथ ने कहा कि अभी से क्यों खुलासा करवाना चाहते हैं। लेकिन कौन आएगा, कौन नही ये पार्टी तय करेगी। जल्द ही काफी प्रत्याशियो के नाम घोषित हो जाएंगे। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जमीन पर काम किया होता तो सेटेलाइट की जरूरत नहीं पड़ती। सीएम ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीट को लेकर दावा किया कि देश मे बीजेपी की 160 सीटों से ज्यादा नहीं आएगी।