ड्राइवर सोता रह गया और चोरों ने पार कर दिया लाखों का सामान, सुबह ट्रक की ऐसी हालत देखकर उड़े होश

Ads

ड्राइवर सोता रह गया और चोरों ने पार कर दिया लाखों का सामान, सुबह ट्रक की ऐसी हालत देखकर उड़े होश

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 04:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां इलाके में खड़े ट्रक से लाखों के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नागपुर स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से एक ट्रक 9 लाख रुपए कीमत के करीब 478 बॉक्स कॉस्मेटिक सामान लेकर रायपुर आय़ा था। धनेली के पास स्थित गोदाम के पास खड़ाकर ड्रायवर ट्रक में ही सो गया।

Read More News: गणतंत्र दिवस पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट प्रज्ञा निगम सहित कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मनित

सुबह उठने के बाद जब ट्रक ड्राइवर ने देखा तो पीछे की तिरपाल काटी मिली और उसमें से 165 बॉक्स गायब मिले जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसकी सूचना ड्राइवर ने नागपुर स्थित अपने हेड ऑफिस में दी। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया।

Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था  

वहीं मामले की जांच के लिए धरसीवां थाने भेजा गया है। जहां धरसीवां पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।

Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात