लोकसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 11 मार्च को संभव, सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 7 को

Ads

लोकसभा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 11 मार्च को संभव, सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 7 को

  •  
  • Publish Date - March 4, 2019 / 09:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 11 मार्च को जारी कर सकती है। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद सूची जारी हो सकती है। इसमें सिंगल पैनल वाली 4 से 5 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 7 मार्च को होगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपना फोकस लोकसभा चुनाव पर रखा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए लगातार नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दे रहे हैं। रविवार को ही कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि अगर वे लोकसभा चुनाव में बूथ हारते हैं तो सीएम हाउस से कोई उम्मीद न रखें।

यह भी पढ़ें : एयर स्ट्राइक पर विपक्ष ने मांगे सबूत, वायुसेना प्रमुख ने कहा- हम टारगेट उड़ाते हैं, कितने मरे ये नहीं गिन सकते

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों और युवाओं पर खासतौर पर फोकस कर रही है। किसान और युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं।