कमलनाथ के सपनों का मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में पूरे देश में पहले स्थान पर, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी की गुड गवर्नेंस सूची

Ads

कमलनाथ के सपनों का मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में पूरे देश में पहले स्थान पर, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी की गुड गवर्नेंस सूची

  •  
  • Publish Date - December 27, 2019 / 03:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल: केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को देश के राज्यों की जीजीआई यानि गुड गवर्नेंस सूची जारी की है। जारी सूची में मध्यप्रदेश ने कृषि और संबंधित क्षेत्रों में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं, इस सूची में छत्तीसगढ़ को तीसरा, बिहार को चौथा और हरियाणा को पांचवां रैंक मिला है।

Read More: बेमौसम बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, पेंड्रा में 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

वहीं, केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी रैंकिंग में पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के समूह में मिजोरम को पहला, हिमाचल को दूसरा और त्रिपूरा को तीसरा रैंक मिला है। इसी तरह से केंद्रशासित प्रदेशों के समूह में दमन और दीव को पहला, पुदुच्चेरी को दूसरा और अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह को तीसरा स्थान मिला है।

Read More: तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवसी नृत्य महोत्सव का आज सुबह 10 बजे होगा भव्य शुभारंभ, आदिवासी थाप पर झूमेगा पूरा प्रदेश

GGI ppt_GGD_24.12 by दीपक दिल्लीवार on Scribd

वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में छत्तीसगढ़ आगे
जारी सूची मे वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने टॉप 5 में जगह बनाई है। वहीं, पहला स्थान झारखंड ने बनाया है। इस सूची में पांचवें स्थान तक क्रमश: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और गुजरात रहे। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के समूह में उत्तराखंड टॉप पर रहा।

Read More: अवैध कब्जा का ​किया विरोध तो भू माफियाओं ने महिलाओं से की गाली-गलौज, मारपीट पर हो गए थे उतारू