मध्यप्रदेश विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 5, 2021 1:39 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर हंगामे के आसार है। सदन में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर चर्चा होगी।

Read More News: मामला Raipur के Queens Club का! आखिर हाउसिंग बोर्ड कब करेगी कार्रवाई? सवालों के घेरे में अधिकारी

चर्चा के बाद विधानसभा में विधेयक पास हो सकता है। विधानसभा में आज चार ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया जाएगा। छापीहेड़ा से नलखेड़ा मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा उठेगा। इसके अलावा अतिवृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा उठेगा।

Read More News: एक आशिक ऐसा भी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने उसी के घर में डाल दिया डाका, जानिए पूरा मामला

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने दी नई व्यवस्था

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पहली बार चुनाव जीतकर आए विधायकों के लिए नई व्यवस्था की है। एक दिन सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल होगी। सिर्फ पहली बार जीतकर आये विधायक ही प्रश्न पूछ सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस नई व्यवस्था के लिए 15 मार्च का दिन तय हुआ है।


लेखक के बारे में