जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से कोरोना की बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। यहां संक्रमित मिले अपर आयुक्त के संपर्क में आने वाले नगर निगम के कई अधिकारियों में संक्रमण का खतरा नजर आ रहा है। इसे लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More News: संसद -विधानसभा सत्र टालना असंवैधानिक, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद ने अमेरिका की संसद का दिया हवाला, कांग्रेस ने
वहीं दूसरी ओर कोरोना के खतरे को देखते हुए निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। कार्यालय को सील कर सैनेटाइज का काम किया जा रहा है।
Read More News: 40 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने समिति प्रबंधक के घर मारा छापा, कार्रवाई जारी
बता दें कि हाल में ही अपर आयुक्त की बेटी की शादी हुई है। वहीं अब अपर आयुक्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। दरअसल आयुक्त की बेटी की शादी में कई अधिकारी शामिल हुए थे। जिसके बाद अब अपर आयुक्त के संपर्क में आने वालों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं अब सभी अधिकारियों की कोरोना जांच की जाएगी।
Read More News: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर्स ने जारी किया आदेश, देखें तारीख और लॉकडाउन की अवधि