प्रशासन का ‘मास्टर प्लान’ तैयार, चुनाव से संबंधित शिकायत के लिए डायल करें 1950

Ads

प्रशासन का 'मास्टर प्लान' तैयार, चुनाव से संबंधित शिकायत के लिए डायल करें 1950

  •  
  • Publish Date - March 31, 2019 / 06:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

बालाघाट। लोकसभ चुनाव को लेकर प्रदेश के बालाघाट जिले में आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अब जिलें में किसी भी जगह पर आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो, सी-विजिल मोबाइल ऐप के जरिए या फिर 1950 पर कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें:राज्य सरकार ने दी किसानों को बड़ी राहत, 15 जून तक चुका सकते हैं ऋण राशि

बालाघाट नक्सल प्रभावित जिले में मतदान कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है, इससे निपटने के लिए प्रशासन एक मास्टर प्लान बनाकर काम कर रहा है। निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक-123 में कॉल सेंटर बनाया गया है। शिकायतकर्ता आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कॉल सेंटर के नंबर 1950 पर फोन करके या सी-विजिल एप पर दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, मतदान से 48 घंटे पहले नेता नहीं करेंगे प्रेस 

कोई भी व्यक्ति इस मोबाइल एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। और आचार संहिता का उल्लंघन होने पर उस घटना का फोटो या वीडियो बनाकर कंट्रोल रूम को भेज सकता है। कंट्रोल रूम को शिकायत मिलने पर 100 मिनट के भीतर उस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो जाएगी।