CM भूपेश बघेल से मिले मंत्री कवासी लखमा, पोलावरम बांध से इलाके में होने वाली समस्याओं से कराया अवगत

Ads

CM भूपेश बघेल से मिले मंत्री कवासी लखमा, पोलावरम बांध से इलाके में होने वाली समस्याओं से कराया अवगत

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 05:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रायपुर: आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर आंध्रप्रदेश की इंदिरा सागर अंतरराज्यीय परियोजना के तहत गोदावरी नदी पर प्रस्तावित पोलावरम बांध की दीवार की उंचाई बढ़ाए जाने से क्षेत्र के लोगों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री कवासी लखमा की समस्याओं को सुनकर सीएम भूपेश बघेल ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस समस्या का जल्द ही हल निकाला जाएगा।

Read More: अब 2 घंटे ज्यादा खुली रहेंगी शराब दुकानें, सुबह 11 से रात 10 का समय निर्धारित

दरसअसल पोलवरम बांध की दीवार की उंचाई बढ़ाए जाने से इलाके के ग्रामीणों और किसानों को भारी नु​कसान उठाना पड़ेगा। इलाके की लगभग 80 से ज्यादा दुकानें डुबान में तब्दिल हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के पर्यावरण और वन संपदा को भारी नुकसान होगा। इलाके की लगभग 2000 एकड़ जमीन जल मग्न हो जाएगी। बांध को लेकर लगातार सर्वे किया जा रहा है।

Read More: बरगी की मुख्य नहर फूटी, हजारों एकड़ फसल बर्बाद, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद कवासी लखमा ने बताया कि हर हाल में कोटा को बचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। चाहे इसके लिए आंध्र प्रदेश सरकार पर किसी प्रकार का दबाव ही क्यों न बनाना पड़े। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पिछली सरकार को इस मामले में कोई कदम नहीं उठाने के लिए जमकर कोसा। मंत्री लखमा ने आगे बताया कि सर्वे के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने ढाई करोड रुपए दिए थे, इसके बावजूद भाजपा सरकार ने 15 साल में कोई काम नहीं कराया। ये बात आदिवासियों की उपेक्षा करने की नीति को बताता है, लेकिन नई सरकार आने के बाद का सर्वे कराया गया। इसकी रिपोर्ट आंध्र गारमेंट को सौंप दी गई है और जल्दी कोटा को बचाने के लिए नए सिरे से काम की शुरू किया जाएगा।