कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री सुरेश धाकड़ ने किया स्वीकार, कहा- मैं बिका जरूर हूं, लेकिन महाराज सिंधिया और जनता के लिए

कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री सुरेश धाकड़ ने किया स्वीकार, कहा- मैं बिका जरूर हूं, लेकिन महाराज सिंधिया और जनता के लिए

कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री सुरेश धाकड़ ने किया स्वीकार, कहा- मैं बिका जरूर हूं, लेकिन महाराज सिंधिया और जनता के लिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 10, 2020 12:12 pm IST

शिवपुरी: उपचुनाव की तारिख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों के नेता जहां एक और जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मंत्री सुरेश धाकड़ का भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे बिके हुए हैं। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- कल का दिन ग्रामीण भारत के लिए बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है..

मिली जानकारी के अनुसार पोहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मंत्री सुरेश धाकड़ ने मंच पर जनता को संबोधित करते हुए ये स्वीकार किया है कि वे बिके हुए हैं। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि मैं बिका जरूर हूं, लेकिन जनता और महाराज सिंधिया के लिए। बता दें कि सुरेश धाकड़ भी उन नेताओं में शामिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

Read More: पूर्व सीएम कमलनाथ की शिवराज सिंह को नसीहत, कहा- झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक का मजाक मत उड़ाइए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"