सीएम हाउस में अहम बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव बोले- निगम-मंडल के उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा, अंतिम मुहर लगनी बाकी

सीएम हाउस में अहम बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव बोले- निगम-मंडल के उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा, अंतिम मुहर लगनी बाकी

सीएम हाउस में अहम बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव बोले- निगम-मंडल के उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा, अंतिम मुहर लगनी बाकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 21, 2020 1:28 pm IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रमुख मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंह देव भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई।

Read More: Netflix पर रिलीज हुआ ‘चमन बहार’, छत्तीसगढ़ के लोरमी में हुई है फिल्म की शुटिंग

बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक में निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निगम मंडल के उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे। इस दौरान सभी मंत्रियों के कामकाज का भी फीडबैक भी लिया गया है।

Read More: भारत-चीन विवाद के बीच चीनी कंपनी ने किया भारत में 100 करोड़ डॉलर ​का निवेश, गलवान घाटी में झड़प के दिन ही हुआ समझौता

बता दें कि कल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया अचानक छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके बाद वे लगातार प्रदेश के पदाधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात कर चर्चा कर रहे हैं। इसी को लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैें कि पीएल पुनिया आगामी दिनों में होने वाले निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

Read More: दुल्हन के वरमाला पहनाने से पहले ही दूल्हे को पुलिस ने पहनाया हथकड़ी, जानिए क्या है मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"