मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखा पत्र, कहा- नवगठित 704 पंचायतों 2 अक्टूबर तक पूरा हो निर्माण कार्य

मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखा पत्र, कहा- नवगठित 704 पंचायतों 2 अक्टूबर तक पूरा हो निर्माण कार्य

मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखा पत्र, कहा- नवगठित 704 पंचायतों 2 अक्टूबर तक पूरा हो निर्माण कार्य
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 22, 2020 5:33 pm IST

रायपुर: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में गठित सभी नए ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण का काम 2 अक्टूबर से पहले पूर्ण कराने जिला पंचायत अध्यक्षों को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को इस काम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए लिखा है कि 2 अक्टूबर 2020 तक नए पंचायत भवन तैयार हो जाने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के समापन के मौके पर इनका लोकार्पण किया जा सकेगा।

Read More: वट सावित्री व्रत: पति के प्रेम में भूलीं कोरोना का खौफ, पूजा के दौरान टूटी सामाजिक दूरी की बंदिशें..देखिए तस्वीरें

सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा और राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश में नवगठित सभी 704 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए कुल 101 करोड़ 51 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक भवन की लागत 14 लाख 42 हजार रूपए है। विभाग ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों एवं उनकी मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इतनी बड़ी राशि मंजूर की है।

Read More : प्रदेश के 36 विकासखंड रेड जोन और 49 विकासखंड आरेंज जोन में शामिल, 44 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने पत्र में पंचायतीराज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की भूमिका को भी रेखांकित किया है। सिंहदेव ने 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा है कि स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदर्शिता के कारण ही आज पंचायतीराज संस्थाएं इतनी सशक्त भूमिका में हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"