मंत्री विश्वास सारंग के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, कुछ जवान हुए घायल

Ads

मंत्री विश्वास सारंग के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, कुछ जवान हुए घायल

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में काफिले में शामिल कुछ जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Read More: पहले बुलाता है चाय पर, फिर DJ बजाकर कर देता है धुनाई, देखें अजब युवक की गजब खातिरदारी

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुलगांव का पास का है। बताया जा रहा है कि मंत्री विश्वास सारंग ओंकारेश्वर दौरे पर थे। इसी दौरान बीती रात सुलगांव के पास उनके काफिले की गाड़ी बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में घायल जवानों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर कार्रवाई! HCA के पद से हटाए गए, सदस्यता भी हुई रद्द…लगे ये आरोप

वहीं, घायल जवानों से खंडवा पुलिस ने बात की है और मंत्री सारंग ने घायल जवानों को हर संभव मदद देने का अश्वासन दिया है।

Read More: Lpg Gas cylinder price today : शानदार ऑफर, इस महीने मात्र 10 रु में मिल रहा गैस सिलेंडर, मोबाइल से ही हो जाएगा बुक, देखें पूरी प्रोसेस