हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक आज संभालेंगे पदभार
हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक आज संभालेंगे पदभार
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक आज जबलपुर जाकर विधिवत पदभार संभालेंगे। रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई थी। वहीं आज तय सीमा में जबलपुर पहुंचकर अपना पद संभालेंगे। नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज , सांसद वी डी शर्मा सहित कई मंत्री और अफसर मौजूद रहे।
Read More News: किसान आंदोलन का हिस्सा बनेंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता, 7 जनवरी को दिल्ली रवाना होगा 1 हजार किसानों का जत्था
ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी। उसके बाद राष्ट्रपति व प्रधान न्यायाधीश की मुहर लगने के साथ ही भारत शासन के विधि व न्याय मंत्रालय ने नवीन पदस्थापना के संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी।
Read More News: केंद्र सरकार ने FCI को दी छत्तीसगढ़ का 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति, सीएम भूपेश बघेल ट्वीट कर दी
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक राजस्थान के शेखावटी के चुरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे के मूल निवासी हैं। प्रतिष्ठित कायमखानी परिवार में 25 मई, 1960 को जन्मे रफीक ने एलएलबी के बाद 1984 में राजस्थान हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत की थी। इसके बाद एक से अधिक बार अतिरिक्त महाधिवक्ता पद भी संभाला। 15 मई, 2006 को उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी बनाए गए। 13 नवंबर, 2019 को उन्हें मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। चार माह बाद मेघालय से ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बतौर स्थानांतरित कर दिया गया। इसी कड़ी में अब उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का रिक्त पद भरने जबलपुर भेजा जा रहा है।
Read More News: PHQ में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की कोरोना से मौत, AIIMS रायपुर में चल रहा था ईलाज

Facebook


