IPS अफसरों को सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, अमन सिंह राठौड़ और रघुवंश कुमार सिंह की हुई वापसी

Ads

IPS अफसरों को सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, अमन सिंह राठौड़ और रघुवंश कुमार सिंह की हुई वापसी

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 05:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

भोपाल: दीवाली पर शिवराज सरकार ने प्रदेश के आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल दतिया औऱ अशोकनगर कलेक्टर के बाद अब दोनों जिलों के एसपी की भी वापसी हुई है। बता दें कि दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी को निर्वाचन आयोग ने हटा दिया था। लेकिन उपचुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे बाद ही सरकार ने एक्शन मोड पर कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों की वापसी का आदेश जारी किया है।

Read More: दीवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और बेटे सहित 5 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने अमन सिंह राठौड़ को दतिया एसपी और रघुवंश कुमार सिंह को अशोकनगर एसपी का प्रभार फिर से दिए जाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने दोनों जिलों के कलेक्टरों की वापसी का आदेश जारी किया था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने IFS बरखा ताम्रकार से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में प्रोमोट करने के संबंध में हुई चर्चा