निवाड़ी: कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए देशभर में पुलिस तरह-तरह के ट्रिक अपना रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में भी पुलिस ने एक अनोखी पहल की है, जहां प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रहे है, लेकिन यहां कानून का उल्लंघन करने वालों पर लाठियां बरसाने की जगह अनोखी तरकीब निकाली है।
पुलिस ऐसे लोगों को सजा के रूप में तपती धूप में योगा करा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें समझाइश भी दी जा रही है कि वह घर पर ही रहे और बहुत जरुरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं पुलिस का कहना है कि लोगों को सीख देने और योग से निरोग को ध्यान में रखते हुए यह सब किया जा रहा हैं ताकि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।