सांसद संतोष पांडेय ने कोरोना रोकथाम के लिए उपकरण खरीदने के लिए सांसद मद से दिए 21 लाख रुपए

Ads

सांसद संतोष पांडेय ने कोरोना रोकथाम के लिए उपकरण खरीदने के लिए सांसद मद से दिए 21 लाख रुपए

  •  
  • Publish Date - April 13, 2021 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

राजनांदगांव: कोरोना के तेजी से संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना सामने आ रहे मौत और नए संक्रमितों के डराने वाले आंकड़ों ने अस्पतालों की व्यवस्था गड़बड़ा दी है। इसी बीच खबर आई है कि राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम व नियंत्रण के लिए आवश्यक उपकरण क्रय के उद्देश्य से सांसद मद से 21 लाख रुपए दिए।

Read More: इस जिले के कलेक्टर ने छिपाई कोरोना संक्रमित होने की जानकारी, सरकार ने जारी किया तबादला आदेश

वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के मंत्रियों, विधायक और मेयर एक महीने की सैलरी और कांग्रेस नेता अपनी स्वेच्छानुसार सीएम केयर फंड में कोरोना से लड़ने के लिए देंगे। सीएम बघेल ने विधायकों को यह भी निर्देश दिया है कि सभी विधायक अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए कोरोना से रोकथाम के लिए खर्च करेंगे। साथ ही प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी एक दिन की सैलरी देने की बात कही है।

Read More: कोरोना फैले या लॉकडाउन हो.. प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे किसान- टिकैत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश में 13576 संक्रमित मिले थे और 4436 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। वहीं दूसरी ओर कल 132 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5031 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट, देखें आज का भाव

कल 13576 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 56 हजार 873 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 52 हजार 986 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98856 हो गई है।

Read More: रमजान के महीने में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दारुल इफ्ता ने जारी किया फतवा, कही ये बड़ी बात

शीर्ष 5 समाचार