सुकमा। बस्तर अब बदल रहा है इस बात को जानने पहचानने कलेक्टर चंदन कुमार घोर नक्सल प्रभावित इलाके भेज्जी गांव में मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल पड़े ग्रामीणों से बातचीत करने।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा की साथ ही स्कूल पीडीएस राशन दुकान का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की भी जानकारी दी साथ ही आम जनता से यह भी जानने की कोशिश की कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाक़े मे लम्बे समय बाद किसी कलेक्टर ने दौरा किया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल देखने मिला।कलेक्टर के इस निरिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम प्रदीप वैद्य भी उनके साथ मौजूद थे।