बीजापुर। नक्सली नेता के संगठन छोड़ जाने पर नक्सलियों ने उसके खिलाफ मौत का फरमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि माओवादी नेता पामेड़ एरिया कमेटी का कमांडर संतोष लेकाम संगठन छोड़कर भाग गया है। इस पर महिला कमांडर उर्मिला ने उसकी मौत का फरमान जारी किया है।
महिला कमांडर उर्मिला नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी की सचिव है और उसने ही माओवादी नेता संतोष लेकाम की मौत का फरमान जारी किया है। पामेड़ एरिया कमेटी की सचिव ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें जनअदालत लगाकर संतोष लेकाम को मौत की सजा देने का फरमान जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : जेट एयरवेज में सैलरी का संकट, 1 अप्रैल से उड़ान नहीं भरेंगे एक हजार पायलट्स
प्रेस नोट में संतोष लेकाम पर संगठन से गद्दारी कर पुलिस के सामने समर्पण करने का आरोप लगाया गया है। महिला कमांडर ने संतोष के पार्टी से निष्कासन के बाद आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि माओवादी नेता संतोष लेकाम संगठन छोड़कर भाग गया है। बता दें कि हाल के दिनों में समर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या में इजाफा हुआ है।