गोधन न्याय योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि अधिकारी को किया निलंबित

Ads

गोधन न्याय योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि अधिकारी को किया निलंबित

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

जशपुर/पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने का ताजा मामला सामने आया है। इस मामले में कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि अधिकारी को तत्काल निलंबित कर कार्रवाई की है।

Read More News: पीएम मोदी ने देश को दी ‘अटल टनल’ की सौगात, सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है ये सुरंग.. जानिए इसकी खासियत

जानकारी के अनुसार कलेक्टर को पत्थलगांव के ग्रामीणों ने गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। जिसके के बाद कलेक्टर महादेव कांवरे ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Read More News:अमेरिका से आया पीएम मोदी का विशेष विमान, मिसाइलों का भी नहीं होगा असर, एयरफोर्स-1 की कई शक्तियों से है लैस

बता दें कि समीर कुमार भगत सुरेशपुर गोठान नोडल अधिकारी है। मालूम होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं पत्थलगांव में सामने आए लापरवाही के पहले मामले में कलेक्टर ने ​अधिकारी को​ निलंबित कर बड़ी कार्रवाई की है।

Read More News: रैगिंग से परेशान जबलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट