पड़ोसी युवक ने की युवती के साथ छेड़छाड़, सदमे में पीड़िता के पिता ने खुद को किया आग के हवाले

Ads

पड़ोसी युवक ने की युवती के साथ छेड़छाड़, सदमे में पीड़िता के पिता ने खुद को किया आग के हवाले

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 11:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

ग्वालियरः शहर के निचलेपुरा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरसअल एक युवती की पिता ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ किया था, जिस बात को लेकर युवती का पिता आहत था। इसी के चलते युवती के पिता ने खुद को आग लगा लिया। फिलहाल उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Read More: 3 साल के जुड़वा बच्चों को बचाने 2 भालुओं से भिड़ गई मां, बेहोश होने पर बची जान

मिली जानकारी के अनुसार मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ की है। इसी बात से आहत युवती के पिता ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 7 सालों से बना रहा था अवैध संबंध