जाबरा ओपन में शीर्ष दस में रही अवनी और दीक्षा

Ads

जाबरा ओपन में शीर्ष दस में रही अवनी और दीक्षा

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 02:35 PM IST

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 31 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अवनी प्रशांत और दीक्षा डागर ने अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जाबरा लेडीज ओपन डी फ्रांस में शीर्ष 10 में जगह बनाई।

अवनी अंतिम दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रही, जबकि दीक्षा (71) ने संयुक्त नौवां स्थान हासिल करके वर्तमान सत्र में तीसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाई।

अवनी ने 72-68-69 के कार्ड खेल कर कुल चार अंडर पार का स्कोर बनाया। दीक्षा ने 67-72-71 का स्कोर बनाकर कुल तीन अंडर पार का स्कोर हासिल किया।

हेलेन ब्रिम ने सिंगापुर की शैनन टैन पर सात शॉट की शानदार जीत के साथ अपना दूसरा खिताब जीता।

भाषा

पंत

पंत