Trent Limited Stocks: Tata की इस कंपनी ने खोला इनामों का पिटारा! निवेशकों को मिलेगा मुफ्त शेयर का फायदा, साथ में डिविडेंड भी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Ads

Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की कंपनी Trent Limited ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 1 बोनस शेयर देने जा रही है। जिसके लिए शेयर जल्द एक्स-बोनस शेयर ट्रेड करेंगे। इससे शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयरों के साथ डिविडेंड का लाभ भी मिलेगा। (NSE: TRENT, BSE Code: 500251)

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 02:41 PM IST

(Trent Limited Stocks/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • ट्रेंट लिमिटेड पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
  • कंपनी 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करेगी।
  • बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून 2026 तय की गई है।

नई दिल्ली: Trent Limited Stocks: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इसके तहत पात्र निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया जाएगा। बोनस शेयर की घोषणा के बाद निवेशकों के बीच कंपनी के शेयर को लेकर उत्साह बढ़ गया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 4 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा उन्हें ही इस बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 4 जून

कंपनी द्वारा शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि इस दिन तक शेयर रखने वाले निवेशक बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। बोनस शेयर निवेशकों को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के दिए जाते हैं। जिससे उनके पास मौजूद कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। ट्रेंट लिमिटेड का यह फैसला लंबे समय से कंपनी में निवेश किए हुए शेयरधारकों के लिए एक अच्छी खबर माना जा रहा है।

बोनस के साथ मिलेगा डिविडेंड का फायदा

बोनस शेयर के अलावा कंपनी ने डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। ट्रेंट लिमिटेड अपने योग्य निवेशकों को प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड देगी। इसके लिए कंपनी 12 जून 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। यानी रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ भी मिलेगा। इस तरह कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस और डिविडेंड दोनों का फायदा देने जा रही है।

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को ट्रेंट लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 4,235 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर में 8.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि बीते एक साल में शेयर करीब 24.66 प्रतिशत नीचे आया है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। पिछले तीन वर्षों में शेयर ने लगभग 175 प्रतिशत रिटर्न दिया है। जबकि पांच साल में निवेशकों का पैसा करीब 397 प्रतिशत बढ़ा है। सबसे खास बात यह है कि पिछले 10 वर्षों में ट्रेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों को करीब 2,285 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रेंट लिमिटेड कितना बोनस शेयर दे रही है?

कंपनी पात्र निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?

बोनस शेयर का लाभ पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून 2026 निर्धारित की गई है।

क्या कंपनी डिविडेंड भी दे रही है?

हाँ, ट्रेंट लिमिटेड ने प्रति शेयर 6 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड डेट कब है?

कंपनी 12 जून 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।