IBC24 की खबर का असर: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सफाई अभियान के बाद प्रशासन ने 5 अधिकारियों को किया निलंबित

Ads

IBC24 की खबर का असर: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सफाई अभियान के बाद प्रशासन ने 5 अधिकारियों को किया निलंबित

  •  
  • Publish Date - November 3, 2019 / 09:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सफाई अभियान के बाद प्रशासन की नींद आखिरकार टूट गई है। निगम प्रशासन ने 1 जेडीओ, 1 एचओ, 2 डब्ल्यूएचओ और 1 पीएई के इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई निगम कमिश्नर और कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद की गई है।

Read More: तीन दर्जन चंदन के पेड़ चोरी, ग्राम पंचायत ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

दरअसल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे तो गंदगी देखकर टॉयलेट साफ किया साथ ही उन्होंने झाड़ू भी लगाई।

Read More: कीटनाशक युक्त पैरा खाने से 20 गायों की मौत, 100 से अधिक बीमार, इलाके में हड़कंप

रविवार सुबह भी उन्हें ग्वालियर के बिरला नगर स्थित वार्ड 16 के न्यू कॉलोनी में नालियों की सफाई करते नजर आए थे। इस दौरान वे कमर तक गहर नाली में उतरकर सफाई करते हुए दिखाई दिए थे।

Read More: Watch Live: पीएल पुनिया का बड़ा बयान, कहा- हम 2500 की दर से खरीदते रहेंगे धान, सीएम भूपेश बघेल ने भी कही ये बात…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wOUAyEPWyzo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>