NRHM officers Bribe case : NRHM का अधिकारी लेता था 3 लाख की घूस, छापामार कार्रवाई में करोड़ों का खुलासा, इधर नगर पालिका के सहायक यंत्री भी निकले करोड़पति

NRHM officers Bribe case : NRHM का अधिकारी लेता था 3 लाख की घूस, छापामार कार्रवाई में करोड़ों का खुलासा, इधर नगर पालिका के सहायक यंत्री भी निकले करोड़पति

NRHM officers Bribe case : NRHM का अधिकारी लेता था 3 लाख की घूस, छापामार कार्रवाई में करोड़ों का खुलासा, इधर नगर पालिका के सहायक यंत्री भी निकले करोड़पति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 21, 2021 2:54 am IST

NRHM officers Bribe case 

भोपाल मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के अधिकारी ऋषभ कुमार जैन को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने 40 लाख रुपए का बिल पास कराने के एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे।

Read More News: छोटा सत्र…बड़ा बवाल! चार दिन के छोटे सत्र में सदन में कौन से बड़े मुद्दों की गूंज सुनाई देगी?

आरोपी के घर भी लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। सोने की ईंट, सिक्के, जेवरात बरामद किए हैं। प्रापर्टी से जुड़े दस्तावेजों की कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है। एक टीम भ्रष्ट यंत्री को लेकर नेहरु नगर SBI शाखा पहुंची। यहां लॉकर खंगाला गया। जिसमें 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिले। अब तक कुछ एक किलो 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिल चुके हैं।

Read More News: आखिर बिलासपुर कब बनेगा स्मार्ट? 114 करोड़ की पहली किस्त जारी होने के बावजूद सभी प्रोजेक्ट अधूरे

वहीं इंदौर लोकायुक्त की छापेमारी में धार नगर पालिका का सहायक यंत्री डीके जैन करोड़पति निकला है। कई जमीनों की रजिस्ट्री और कागजात मिले हैं। इसके अलावा सोना-चांदी मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीके जैन का अगले साल रिटायरमेंट है। 40 साल की नौकरी में 70 लाख रुपए वेतन बना है। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है।

Read More News: ‘जिंदगी’ हारी, ‘दिल’ जीता! संक्रमितों की जान बचाते-बचाते खुद जान गंवा बैठे डॉ शैलेंद्र साहू, दी गई भावभीनी विदाई

 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.