अधिकारी- कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पूर्व स्वीकृत अवकाश को भी किया गया निरस्त

Ads

अधिकारी- कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, पूर्व स्वीकृत अवकाश को भी किया गया निरस्त

  •  
  • Publish Date - April 12, 2021 / 03:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

भोपाल। देश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश शासन ने बड़ा फैसला किया है। जिले में अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक  लगा दी गई है।

Read More: राजस्थान रॉयल ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला, बल्लेबाजी करेंगे पंजाब के किंग्स

पूर्व स्वीकृत अवकाश पर भी रोक पर भी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में  आदेश  जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये निर्णय  लिया गया है।

Read More: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया विंध्य प्रदेश के झंडे का लोकार्पण, कहा- 2023-24 में मिलेगा राज्य का दर्जा

बता दें कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 6 हजार 489  नए संक्रमित मरीज मिले। दूसरी ओर 24 घंटे में 37 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 3 हजार 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

तेजी से बढ़ रहा सक्रिय मरीजों की संख्या

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 651
 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 44 हज़ार 634 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  3 लाख 1 हजार 762 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..

बढ़ी चिंता

कोरोना को लेकर सरकार और आम लोगों की चिंता कम नहीं हो रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएम हर दिन कोरोना को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाने पर सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।