मेकॉज का नाम बदले जाने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा- आखिर कब तक उधार की राजनीतिक सांसों पर चलेगी सरकार?

मेकॉज का नाम बदले जाने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा- आखिर कब तक उधार की राजनीतिक सांसों पर चलेगी सरकार?

मेकॉज का नाम बदले जाने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा- आखिर कब तक उधार की राजनीतिक सांसों पर चलेगी सरकार?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 12, 2021 2:06 pm IST

रायपुर: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जगदलपुर का नाम कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के नाम पर रखे जाने को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। नाम बदले जाने को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्मुदेव साय, डॉ. रमन और धरमलाल कौशिक ने सवाल उठते हुए कहा हे कि कांग्रेस सरकार आखिर कब तक उधार की राजनीतिक सांसों पर चलेगी?

Read More: महज 999 रुपए में करिए हवाई यात्रा, होली पर घर जाने वालों के लिए शानदार ऑफर, बुकिंग कल से

भाजपा ने कहा है कि दिवंगत बलिराम कश्यप की स्मृति में संचालित मेकॉज का नाम बदलने का इरादा ओछेपन का प्रदर्शन है। प्रदेश सरकार भाजपा शासनकाल की योजनाओं के नाम बदलकर उसे अपनी उपलब्धि बता रही है। प्रदेश सरकार अपने दम पर कोई ठोस काम करने के बजाय कब तक ये काम करेगी। कांग्रेस सरकार आखिर कब तक उधार की राजनीतिक सांसों पर चलेगी?

Read More: पति अगर खा जाए इस मंदिर का प्रसाद तो गर्भवती पत्नी का हो जाता है गर्भपात, महिलाओं को नहीं है पूजा करने की अनुमति, ये है मान्यता

बता दें कि बस्तर संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का नाम बदलकर दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया है। यह पहला मौका नहीं जब मेकॉज का नाम बदला गया हो, चार बार नाम में बदलाव किया जा चुका है। इससे पहले भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का नाम बदलते हुए अपनी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के नाम पर रखा था।

Read More: लड़की को मुक्का मारने वाले ‘जोमैटो’ डिलीवरी बॉय ने बताई पूरी बात, मामले में आया नया मोड़

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"