छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9

छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 31, 2020 4:33 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रायपुर में एक और कोविड 19 पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई, जिसमें दो मरीजों को आज रिकवर कर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, 7 मरीजों का उपचार अभी भी जारी है। नए संक्रमित मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है।

Read More: आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 787 लोगों की जांच हुई है, जिसमें से 732 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 7 लोग पॉजिटिव है, उनका उपचार जारी है और दो लोगों को रिकवर कर डिस्चार्ज किया गया।

No photo description available.

Read More: विदेशी जमात कार्यकर्ताओं के वीजा की होगी जांच, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर होगी कार्रवाई

बताया गया आज पाए गया कोविड 19 पॉजिटिव मरीज बीते दिनों विदेश दौरे से लौटा है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

Read More: इंदौर की माही पाठक ने किया परिवार का नाम रोशन, कोरोना संकट में गुल्लक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"