शहडोल। जिले के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चैधरी के निरीक्षण के बाद आज एक और मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। आज एमडी एनएचएम छवि भारद्वाज निरीक्षण करने वाले हैं। वहीं उनके निरीक्षण से से पहले एक और मासूम की मौत से हड़कंप मच गया।
Read More News: केंद्र ने बिना चर्चा कर बना दिया कृषि कानून, सभी फसलों पर MSP लागू …
जानकारी के अनुसार बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बच्चे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बिना इलाज के ही वापस भेजना का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी तक अफसरों के बयान सामाने नहीं आए हैं।
Read More News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- 2023 में …
मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 19
शहडोल में अब तक 19 मासूम बच्चों की जान चली गई है। इन मौतों के बाद भी स्वास्थ्य अमला मौतें पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बता दें कि अस्पताल में 13 नहीं बल्कि 18 बच्चों ने जान गंवाई है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 5 बच्चों की मौत छिपाई थी। बताया गया कि 26 नवम्बर से अब तक एसएनएसयू व पीआईसीयू में भर्ती 18 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसका खुलासा स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में हुआ। वहीं आज बुढ़ार सामुदायिक स्वाथ्य केंद लापरवाही के चलते एक और मासूम की मौत की खबर है।
Read More News: सेक्स रैकेट के लिए ड्रग सप्लाई 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनकर SI और आरक्षक ने किया भांडाफोड़