संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों दी बधाई और शुभकामनाएं

Ads

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों दी बधाई और शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

रायपुर: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी है। विकास उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि आज से 195 साल पहले 30 मई को उदंत मार्तंड के नाम से जिसकी शुरुआत हुई वह उगता सूरज हिंदी पत्रकारिता को आज भी जगमगा रहा है।

Read More: PM मोदी के 7 साल: सीएम शिवराज बोले ‘जब भी समस्या आई मैंने बात की.. उन्होंने समस्या का तत्काल समाधान दिया’

छत्तीसगढ़ सहित उन सभी पत्रकार साथियों को इस अवसर पर बधाई देना चाहता हूं, जो अपनी निष्पक्ष लेखनी एवं निर्भयता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर समाज में अलख जगा रहे हैं। इससे एक मजबूत समाज का निर्माण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने में भी पत्रकारिता एक अहम जरिया बन गया है। साथ ही मैं पत्रकारिता के भूमिका को सभी क्षेत्र में आवश्यक भी मानता व स्वीकार करता हूं।

Read More: PM मोदी के 7 साल: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘अंतराष्ट्रीय स्तर पर मोदी ने बढ़ाई देश की साख’

कोरोना काल में अपने प्राणों की परवाह किए बिना निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे समस्त पत्रकार बंधुओं को “हिंदी पत्रकारिता दिवस” की हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।

Read More: 1 जून से शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू, इस प्रदेश में शनिवार व रविवार को टोटल लॉकडाउन