पवैया ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान से जताई सहमति, कहा- देश में बोझ बढ़ाने का काम नहीं चलेगा

Ads

पवैया ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान से जताई सहमति, कहा- देश में बोझ बढ़ाने का काम नहीं चलेगा

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने योग गुरु बाबा रामदेव के बयान से सहमति जताते हुए कहा है कि जिस तरह से तीन तलाक पर सहमति बनी, ठोस कदम उठाया गया, वैसे ही जनसंख्या नियंत्रण पर सहमति बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्म की आजादी के नाम पर देश में बोझ बढ़ाने का काम नहीं चलेगा। वहीं गुना संसदीय सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार पर पवैया ने कहा कि मैंने अपने जीवन के दो दशक सामंतवाद को खत्म करने में लगा दिए। अटलजी की हार का बदला लेने के लिए, मैंने ज्योतिरादित्य की नींव हिलाई। मोदी की सुनामी में सामंतवाद का सफाया हो गया।

यह भी पढ़ें : कासिम नाम बताते ही युवक ने दनादन दाग दी गोली, कहा- पाकिस्तान में जाकर रहो 

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार का भविष्य सालों का नहीं है, बल्कि महीनों का है। ज्योतिरादित्य के प्रचार में मंत्री खदानों के नंबर लेकर घूम रहे थे। गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा था कि देश जनसंख्या विस्फोट की स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने तीसरी संतान को मतदान के अधिकार और सरकारी नौकरियों से वंचित करने का सुझाव भी दिया था।