प्रदेश कांग्रेस आरटीआई सेल प्रमुख हटाए गए, सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप

Ads

प्रदेश कांग्रेस आरटीआई सेल प्रमुख हटाए गए, सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप

  •  
  • Publish Date - April 12, 2019 / 09:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस के RTI सेल के प्रमुख अजय दुबे को हटा दिया गया है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने सीएम कमलनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले थे। उन्हें पद से हटाए जाने का आदेश संगठन के प्रदेश प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

जारी आदेश में अजय दुबे से कहा गया है कि मप्र कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रुप में आपके द्वारा विगत दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी विरोधी एवं बहुत ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि आपका यह कृत्य पूरी तरह से अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें : नहीं रहे अपने हास्य व्यंग से लोगों को गुदगुदाने वाले कवि प्रदीप चौबे 

आगे कहा गया है कि अत: आपको तत्काल प्रभार से मप्र कांग्रेस कमेटी के सूचना के अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है।