ऐसी क्या बात हो गई ​कि थाना छोड़कर भागने लगे पुलिसकर्मी, जानिए क्या है माजरा

ऐसी क्या बात हो गई ​कि थाना छोड़कर भागने लगे पुलिसकर्मी, जानिए क्या है माजरा

ऐसी क्या बात हो गई ​कि थाना छोड़कर भागने लगे पुलिसकर्मी, जानिए क्या है माजरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 25, 2019 4:33 pm IST

धार: शायद ही ऐसा नाजारा देखने को मिला हो जब पुलिस वाले ही थाना छोड़कर भागने लगे। जी हां एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के धार जिले के टोंडा थाने से सामने आया है। दरअसल पुलिस रेड के दौरान बाइक से फरार हो रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए थे, इस हादसे में एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को डासल 100 का घेराव किया किया।

Read More: लाइव डिबेट के दौरान सत्ताधारी पार्टी के नेता ने पत्रकार को पीटा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों टोंडा थाना के पुलिसकर्मियों ने लूट के मामने को लेकर एक गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को देखकर तीन युवक बाइक में सवार होकर तीन युवक फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई थी।

Read More: 26 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे जूनियर डॉक्टर्स

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को डायल 100 का घेराव किया और इसके बाद टोंडा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालात काबू से बाहर होते देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग निकले।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"