कोर्ट परिसर में करीब 3 घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन, रास्ता बंद करने को लेकर कलेक्टर का विरोध

कोर्ट परिसर में करीब 3 घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन, रास्ता बंद करने को लेकर कलेक्टर का विरोध

कोर्ट परिसर में करीब 3 घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन, रास्ता बंद करने को लेकर कलेक्टर का विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 23, 2019 10:33 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। रास्ता बंद को लेकर वकीलों ने रायपुर कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर में करीब 3 घंटे प्रदर्शन किया। वे रायपुर कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर के बीच गेट बंद करने का विरोध कर रहे थे।

पढ़ें- बीजापुर को 291 करोड़ रूपए की सौगात, बघेल का बयान- 2500 में ही खरीदेंगे धान

वकीलों ने पहले रायपुर कलेक्ट्रेट जाकर हंगामा किया। कलेक्टर के नहीं मिलने से वकील नाराज हो गए और बंद किए गए गेट को ही तोड़ दिया। इधर तोड़फोड़ की स्थित से निपटने जिला प्रशासन ने भी रक्षित केंद्र से पुलिस बल बुलवा तैनाती कर दी ।

पढ़ें- भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे चुनाव

जिसके बाद वकीलों ने रायपुर जिला जज से जाकर भी इसकी शिकायत की। हांलाकि मौके की नजाकत को देखते हुए जिला प्रशासन शांत रही, सैकड़ों की संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे वकीलों से नायब तरसीलदार ने बात की और वापस जाने को कहा।

पढ़ें- दूध में कैंसर फैलाने वाले हानिकारक तत्व मिलने के बाद जागा खाद्य विभ…

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक अधिवक्ता की गाड़ी रायपुर कलेक्टर की गाड़ी से टकरा दी गई थी, जिससे नाराज रायपुर कलेक्टर ने कोर्ट परिसर की तरफ जाने वाले रास्ते को ताला लगवा कर बंद करवा दिया था। वकीलों का तर्क है कि रजिस्ट्री ऑफिस और एडीएम कोर्ट में आने के लिए यही रास्ता है अगर इसे बंद कर दिया गया तो उनका समय खराब होगा।

पढ़ें- आदिवासी महोत्सव में सार्क देशों के मेहमानों को परोसा जाएगा छत्तीसगढ

पूर्व मंत्री के साथ हनी ट्रैप का वीडियो वायरल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/5M3aI4GS4Us” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में