रेलवे ब्रिज हादसा, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Ads

रेलवे ब्रिज हादसा, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

  •  
  • Publish Date - February 13, 2020 / 06:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 के ब्रिज का एक हिस्सा आज सुबह 9 बजे भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 10 से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More News: अल्कोहल से एक मिनट में खत्म किया जा सकता है कोरोना वायरस ! शोध कार्…

मामले की जानकारी लेने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा मौके पर पहुंचे। मंत्री ने स्टेशन के सभी ब्रिज की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मंत्री ने हादसे की जानकारी ली।

Read More News: राजधानी भोपाल में प्लेटफार्म की ओवरब्रिज सीढ़ियां गिरने से कई यात्र..

वहीं हादसे के बाद प्रदेश के मंत्रियों की अब प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मंत्री सज्जन सिंह ने ट्वीट कर घायलों के जल्द स्वास्थ की कामना की है।

Read More News: ट्रंप के भारत दौरे से पहले भारत-अमेरिका के बीच होंगे अहम रक्षा सौदे…

मंत्री ने ट्वीट कर लिखा- भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज सुबह हुए हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली, मैं ईश्वर से सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं, घायलों को उपचार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी।

Read More News: हनी ट्रैप की आरोपी युवती ने व्यवसायी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुख्यालय के न…