राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का संदेश- कोरोना हारही…हमन जीतबो

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का संदेश- कोरोना हारही...हमन जीतबो

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का संदेश- कोरोना हारही…हमन जीतबो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 17, 2021 6:19 pm IST

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन हालात को देखते हुए प्रदेश के 10 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा​ दिया गया है। वहीं, कोरोना और वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने लोगों को संदेश देते हुए कहा है कि किसी के बहकावे में नहीं आना है।

Read More: राजनांदगांव, पेंड्रा और गरियाबंद में भी 26 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिलेगी छूट

सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है, हमारे देश के ज्ञानी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मेहनत कर कोरोना वैक्सीन का अविष्कार किया है। जब हमारी बारी आएगी तो हमें भी वैक्सीन लगवाना है। सर्दी खांसी का लक्षण दिखने पर हम जांच करवाएंगे। ठंडे की जगह गरम पानी पीएंगे, दिन में कम से कम दो बार भाप लेंगे। 

Read More: सियासी बवाल के बाद बोडो नेताओं की असम वापसी, खरीद फरोख्त के डर से ठहराया गया था चित्रकोट के सरकारी रिसार्ट में

उन्होंने आगे कहा है कि हमरे बुजुर्गों के समय से काढ़ा बनाकर पिलाया जाता रहा है, आज फिर से काढ़ा पीना है। बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलना है। सब मिलकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे। अभी माता की शक्ति का पर्व चल रहा है, मैं विश्वास दिलाता हूं माता की कृपा से हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीत जाएंगे।

Read More: UPSC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए सुविधा केंद्र, 100 स्पेशल बसों का होगा संचालन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज 16083 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9089 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 158 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5738 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, देखें कहां दी गई रियायत

आज 16083 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 32 हजार 495 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 96 हजार 357 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,30,400 हो गई है।

Read More: कुंभ मेले में फूटा कोरोना बम, 175 साधू हुए पॉजिटिव, मुंबई की मेयर बोलीं- ‘राज्यों में ‘प्रसाद’ के तौर में बांटेंगे कोरोना’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"