रमन ने बोला हमला, कहा- राज्य सरकार के पास तनख्वाह देने के पैसे नहीं

Ads

रमन ने बोला हमला, कहा- राज्य सरकार के पास तनख्वाह देने के पैसे नहीं

  •  
  • Publish Date - March 30, 2019 / 09:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की माली हालत पर चिंता जताते हुए भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, सरकार के क्या वित्तीय प्रबंधन है। इस प्रकार राज्य की आर्थिक स्थिति है, जिसकी चेतावनी मैंने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में दिया था।

उन्होंने कहा कि इसके नतीजे भी आने लगे हैं। गौशाला में सर्वर 22 दिन से डाउन है। द डाउन है, नहीं तो आज आईटी के युग में कोई 10 मिनट के लिए सर्वर डाउन नहीं होता। टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है। लेकिन जानबूझकर ऐसे ना होने की वजह से 2000 करोड़ रुपए के बिल लटके हुए हैं। स्थिति यह है कि 1 तारीख आ गई है सिर पर और तनख्वाह देने के पैसे नहीं है।  

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला, एफआईआर दर्ज नहीं करना उन्हें सह आरोपी बनाता है

पूर्व सीएम ने कहा कि विधायकों के पेंशन की राशि अटकी हुई है। सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाओं को बंद करने की साजिश में है। कभी योजना दाल भात योजना बंद कर रहे हैं। ऐसे में क्या स्थिति होगी।