भोपाल। Recruitment of doctors in AIIMS Bhopal : अब एम्स भोपाल में मरीजों को इलाज करवाने के लिए अपनी बारी आने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल एम्स भोपाल अपने 34 विभागों में सीनियर रेसीडेंट्स की संख्या को बढ़ाने जा रहा है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाएं गए हैं। इच्छुक डॉक्टर 15 मई तक आवेदन कर सकते है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
यह भी पढ़ें: केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला, सीबीआई ने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ का किया निरीक्षण
Recruitment of doctors in AIIMS Bhopal : मिली जानकारी के मुताबिक करीब 159 पदों पर भर्ती की जाएंगी जिसमें सबसे ज्यादा ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट में 16 सीनियर रेसीडेंट्स की भर्ती होगी,इसके अलावा एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में 13,ऑर्थोपेडिक्स में 10,जनरल मेडिसिन और रेडियोडायग्नोसिस में 9,कार्डियोथॉरेसिक सर्जरी में 8 सीनियर रेसीडेंट्स भर्ती किए जाएंगे। डॉक्टर्स की भर्ती होने से रोजाना ओपीडी में इलाज के लिए लाइन लगाने वाले मरीजों को अब ज्यादा इंतेजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें इलाज में सहूलियत रहेंगी।
यह भी पढ़ें: सीएम का एजेंडा सेट… बीजेपी अपसेट! क्या भाजपा के पास सरकार की इस मजबूत देसी सरकार वाली छवि का कोई विकल्प है?