Road Safety World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी
Road Safety World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 8 विकेट से हराया, तीसरे पायदान पर पहुंचे अफ्रीकी
रायपुर: दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 121 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका की तीन तीन मैचों में ये दूसरी जीत है। उसे एक मैच में हार भी मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खाते में अब 8 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की ये तीन मैचों में पहली हार है। उसके भी खाते में भी 8 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Read More: छात्रावास में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 44 बच्चे निकले कोरोना संक्रमित
मैच में द. अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। एंड्रयू पुटिल ने विक के साथ पहले विकेट के लिए 44 गेंदों पर 59 रन जोड़े। पुटिक इसी योग पर जेम्स ट्रेडवेल द्वारा बोल्ड किए गए। विक ने अल्वारो पीटरसन के साथ टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। विक 95 के कुल योग पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद पीटरसन और कप्तान जोंटी रोड्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया औऱ 42 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम 18.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 121 रन ही बना सकी। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 18 के कुल योग पर फिल मस्टर्ड के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। दूसरे छोर पर हालांकि कप्तान केविन पीटरसन ताबड़तोड़ अंदाज मे खेल रहे थे लेकिन इंग्लिश टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। उस्मान अफजल के रूप में अंग्रेजों ने अपना दूसरा विकेट गंवाया जबकि 41 के कुल योग पर पीटरसन आउट हुए। इसी योग पर टिम ट्राटन का भी विकेट गिरा।
डारेन मैडी और क्रिस स्कोफील्ड ने कुछ टिकने का प्रयास किया लेकिन थांडी शाबासाला की एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड होकर स्कोफील्ड 63 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। थांडी ने स्कोफील्ड के अलावा पीटरसन और टाटन के विकेट लिए। मस्टर्ड को गार्नेट क्रूगर ने आउट किया जबकि अफजल का विकेट रोजर टेलेमाकस ने लिया। मैडी 91 के कुल योग पर जांडेर दे ब्रूएन की गेंद पर आउट हुए। इसी तरह कबीर अली का विकेट 92 के कुल योग पर गिरा जबकि जेम्स ट्रेडवेल 119 के कुल योग पर आउट हुए। उन्हें मखाया एंटिनी ने बोल्ड किया।
एंटिनी ने अगली ही गेंद पर रायन साइडबाटम को भी आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। वह हैट्रिक पर थे लेकिन मोंटी पनेसर ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इंग्लैंड का अंतिम विकेट क्रिस ट्रेमलेट के रूप में गिरा। स्थानापन्न लायड नारिस ने उनका डीप मिडविकेट पर बेहतरीन कैच लिया। द. अफ्रीका की ओर से साबालाला ने तीन सफलता हासिल की जबकि एंटिनी और ब्रूएन को दो-दो तथा क्रूगर, टेलेमाकस, और एल्वारो पीटरसन को एक-एक।
Read More: विस्फोटक लदी गाड़ी मिलने का मामला : तिहाड़ इलाके में बना था जैश-उल-हिंद का टेलीग्राम चैनल

Facebook


