ट्रेन के दरवाजे पर लटककर युवक बना रहा था TIk Tok वीडियो, RPF ने किया गिरफ्तार
ट्रेन के दरवाजे पर लटककर युवक बना रहा था TIk Tok वीडियो, RPF ने किया गिरफ्तार
कोरबा: फेसबुक और वाट्सएप के बाद अब युवाओं में टिक टॉक और पब्जी का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। टिक टॉक वीडियो में हिट और लाइक के लिए लोग तरह—तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी दौरान कोरबा में पुलिस ने टिक-टॉक बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक ऐसे जगह पर ट्रेन के दरवाजे पर लटककर वीडियो बना रहा था, जहां हादसा हो सकता था।
Read More: घने कोहरे की वजह से यात्री बस हुआ हादसे का शिकार, कई घायल, मची-चिख पुकार
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक युवक अपने ट्रेन के दरवाजे पर लटककर टिक टॉक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आरपीएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Facebook


