आगर-मालवा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना सहित अन्य जिलों में हर दिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
Read More News: लोकसभा चुनाव में देख चुके हैं “मिर्ची” यज्ञ के परिणाम, दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने पार्टी को किया सतर्क
इधर आगर-मालवा में आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। सरफा बाजार का कपड़ा व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार तबीयत अचानक खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। BMO राजीव बरसेना ने इसकी पुष्टि की है।
Read More News: नाबालिग सर्वेंट का दैहिक शोषण करने वाले एसआई के बर्खास्तगी के आदेश, सीएम ने कहा- विभागीय जांच की भी जरुरत नहीं
कोरोना की पुष्टि होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग व्यवसायी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। नए केस मिलने के बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
Read More News: सिंधिया- दिग्विजय सिंह समेत राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से चार सांसदों ने ली शपथ